फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर समेत दस अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मंगलवार की शाम डाॅक्टर के चेंबर में बिना अनुमति के घुसने को लेकर तीमारदार की पिटाई के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर समेत 10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा के रामकोला रोड पर बभनौली गांव के पास हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड पिपरा के पारसडीहा गांव के रमेश सिंह का इलाज श्रीराम लखन मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रामकोला थाना के ग्राम सभा सिधावत छावनी निवासी आकाश अपनी मां विलायती देवी के साथ अस्पताल में देखने गया था। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल और सड़क तक दौड़ा दौड़ा कर पीटने को लेकर कप्तानगंज पुलिस ने डाॅक्टर सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की अस्पताल के डाॅक्टर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें