फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति की दूसरी शादी की सूचना से आहत पत्नी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
मृतक लीलू उर्फ पुत्तुल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। असना छोटा टोला में मायके में रह रही विवाहिता ने बृहस्पतिवार को छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने के बाद महिला के तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यहां के महेंद्र प्रसाद ने करीब चार वर्ष पहले अपनी 25 वर्षीय बेटी लीलू उर्फ पुत्तुल की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के गौनर बरवा गांव निवासी छोटेलाल प्रसाद से की थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। करीब छह माह तक ससुराल में रहने के बाद लीलू मायके लौट आई थी।
बताया गया कि दोनों के बीच समझौता कराने के लिए कई बार रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों ने बैठक की लेकिन विवाद नहीं सुलझा। करीब दो वर्ष पहले लीलू ने परिवार न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल किया था। मायके वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी माध्यम से उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह तनाव में आ गई। रात करीब आठ बजे उसने मायके में ही छत की कुंडी से फंदे से झूल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां अनिता देवी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने को सूचना दी। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया इसी तनाव में फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें