फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर बंधेगा ताज, घोषणा आज 

Fri, 10 Mar 2017 11:13 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। इस विधानसभा चुनाव में किसके सिर जीत का ताज बंधेगा और किन्हें शिकस्त का मुंह देखना पड़ेगा, इसकी घोषणा शनिवार को हो जाएगी। नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज में बने 14 मतगणना टेबल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रेक्षक और डीएम समेत सभी बड़े अधिकारी मतगणना पर नजर रखेंगे।      
विज्ञापन

मतगणना के लिए शुक्रवार की रात तक तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया। मतगणना के लिए ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और उम्मीदवारों के एजेंट को सुबह छह बजे गणनास्थल उदित नारायण इंटर कालेज में बुलाया गया है। पडरौना, खड्डा, रामकोला, हाटा और कुशीनगर सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना उदित नारायण इंटर कालेज में तथा तमकुहीराज व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बगल के डिग्री कालेज में कराई जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी जाएगी।      
विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 133 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक काउंटिंग सुपरवाइजर व एक काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर समेत कुल चार कर्मचारी रहेंगे।       
विज्ञापन

सीडीओ केदारनाथ सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए कर्मचारियों और फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी आरओ ने मतगणना पास जारी कर दिया है। सात विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों की गिनती 14 टेबलों पर होगी। इसके अलावा एक आरओ टेबल, पोस्टर बैलेट के लिए एक अतिरिक्त टेबल लगाया गया है। आब्जर्वर और माइक्रो आब्जर्वर के साथ-साथ डीएम भी मतगणना का जायजा लेते रहेंगे।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें