फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाले उफनाए तो होने लगी सफाई

Sun, 14 Jul 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की दोपहर में हुई मूसलधार बारिश के बाद शहर के सभी नाले उफनाए गए तो नगर पालिका की नींद खुली और शनिवार को नालों की सफाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बरसात से पूर्व नगर पालिका की तरफ से नगर के कुछ नालों की सफाई कराई गई थी। शेष नालों की सफाई कार्य चल रहा था कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे से साढ़े दस बजे तक और शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे से चार बजे तक मूसलधार बारिश हो गई। इससे चलते नगर के सुभाष चौक, कसेरा टोला, नोका टोला, मुन्ना कॉलोनी समेत कई मोहल्लों के नाले उफना गए, जिससे नालों का पानी सड़क पर एकत्र हो गया। सड़ृक पर एकत्र हुए करीब दो फिट पानी बारिश बंद होने के बाद निकलने में काफी समय लग गया। जिन मोहल्लों में लोगों के घर और दुकान में पानी घुसा था बारिश बंद होने के बाद लोग उसे निकालने में घंटो परेशान रहे। उधर सड़कों पर पानी लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दो दिनों में हुई मूसलधार बारिश से नगर के नाले उफान पर आए तो नगर पालिका की नींद खुली और शनिवार को सुभाष चौक समेत अन्य प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में नालों की सफाई शुरू हो गई है। इस संबंध में चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि बरसात से पूर्व ही नगर के अधिकांश नालों की साफ-सफाई करा दी गई थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक हुई अधिक बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की समस्या आई थी। आगे इस तरह की समस्या न हो इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाकर शेष बचे शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें