फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

Sun, 14 Jul 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा की तरफ से शनिवार को पडरौना, रामकोला और हाटा विधानसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पार्टी को सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का असली हकदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए विकास कार्य और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच गई थी। कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आईटी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, मार्कंडेय शाही, मनीष जायसवाल बुलबुल, नथुनी कुशवाहा, धन्नजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें