फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिरकिया बाजार में भी थमे पहिये, घंटों फंसे रहे वाहन

Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना ब्लॉक के खिरकिया बाजार में सोमवार की दोपहर बाद से रुक-रुक कर जाम की समस्या बनी रही। सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ठेला लगाकर लोगों ने सड़क किनारे कब्जा जमा लिया है, जिससे वाहनों के गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। जाम के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन घंटों तक फंसे रहे। दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक बाजार का पूरा क्षेत्र जाम से जूझता रहा। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पडरौना जटहा मुख्य मार्ग और बिहार को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। दोपहर बाद शुरू हुआ जाम शाम तक बनी रही। हालांकि पुलिस के जवान जाम को खत्म करवाने के लिए लगे रहे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें