फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 16 गांवों में नहीं पहुंचा गेहूं, राशन वितरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के 16 गांवों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था ठप पड़ गई है। 15 सितंबर बीतने के बाद भी कई गांवों के कोटेदारों के यहां गेहूं नहीं पहुंच सका है। चावल की आपूर्ति तो की गई है लेकिन गेहूं की आपूर्ति नहीं होने से राशन वितरण प्रभावित है। पांच दिन से कार्डधारक कोटेदारों का चक्कर लगा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। इसके बारे पता लगाकर जल्द से जल्द राशन का वितरण कराया जाएगा। वहीं, डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कांटा खराब हो गया था और बारिश के कारण इस बार आपूति में देरी हुई है। कल तक हर हाल में कोटेदारों के वहां गेहूं पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद संबंधित ठेकेदार को एसडीएम की ओर से नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो हो रहा है। गेहूं की आपूर्ति नहीं होने से चिरगोड़ा, नरहरिया, अर्नहवा, कृपापट्टी, बबुईया हरपुर, माघी कोठिलवा, एकवनही, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, पखनहा, बाजूपट्टी, डुमरी, खेशिया, पूरनहा बुजुर्ग, पुरनहा मिश्र, अकबरपुर सहित 16 गांवों में राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन मिलने की उम्मीद में कोटेदारों के यहां पहुंचने के बाद भी उन्हें गेहूं नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें