फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज हवा से साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Sun, 19 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कसया, फाजिलनगर और पटहेरवा क्षेत्र में हुआ नुकसान, किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/बेलवा कारखाना। कसया, फाजिलनगर और पटहेरवा क्षेत्र में रविवार की सुबह में तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई। खेतों में जलभराव होने से आलू के भी सड़ने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार की रात करीब दस बजे मौसम ने करवट बदली और बादल छाने लगे। पडरौना, जटहां बाजार, खड्डा समेत कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार की भोर में करीब दो बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन हवा तेज होने के चलते खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन

इससे विशुनपुर राजा, बरदहा बाजार, चौरा, कस्तूरबा, लक्ष्मीपुर मिश्र, बकुलहर, विशुनपुरा, तरुअनवा, जौरा बाजार, नदवा, धनहां आदि गांवों के किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई। क्षेत्र के देवानंद व नथुनी उपाध्याय ने बताया कि गेहूं में बाली आ चुकी है, उनमें दाने आ गए हैं। ऐसे में बारिश से गेहूं और तिलहन की फसलों को नुकसान हुआ है। रमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि जो गेंहू की फसल अभी नहीं पकी है, बारिश होने से दाने छोटे हो जाएंगे। आलू की फसल की खोदाई हो रही है। बारिश होने से आलू की फसल भी सड़ने लगेगी।
विज्ञापन

...
कोट
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 20 व 21 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तैयार हो चुके सरसों समेत अन्य तिलहन की फसलों मड़ाई कर लेनी चाहिए।
: श्रीति वी सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें