फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोइयों के परिधान में आएगी एकरूपता

Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी खरीदने के लिए दिए जाएंगे 500 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयां अब नई साड़ियों में नजर आएंगी। सबकी साड़ी एक जैसी होगी। पिछले वर्ष विभाग ने रसोइयों को साड़ी के लिए 500 रुपये की धनराशि देने का एलान किया था। विभाग की ओर से साड़ी के लिए 500 रुपये की धनराशि जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिले में 2464 परिषदीय, 54 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय, 55 वित्तपोषित, 19 राजकीय, 16 समाज कल्याण विद्यालयों में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें गरमा-गरम भोजन देने के लिए सात हजार से अधिक तैनात रसोइयाें के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें 500 रुपये दिए जाएंगे। पिछले वर्ष रसोइयों को अपरन देने के लिए एसएमसी के खाते में 400 रुपये भेजे गए थे। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि रसोइयों की पोषाक में एकरूपता लाने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। उन्हें साड़ी खरीदने के लिए पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें