फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर एक माह और चलेगी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-त्योहारों को लेकर यात्रियों के सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़ाए चार फरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे मार्ग पर चल रही साप्ताहिक स्पेशल 05193/ 05194 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस का एक माह के लिए समय विस्तार कर दिया गया है। इस ट्रेन को दो सितंबर को अंतिम फेरा पूरा कर बंद होना था। अब यह 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को छपरा कचहरी से तो प्रत्येक सोमवार को उधमपुर से चलाई जाएगी। ट्रेन को आगे भी चार फेरे के लिए मंजूरी दी गई है, जिससे यात्रियों ने खुशी जताई है। इसे वैष्णो देवी व कश्मीर की यात्रा के लिए सुविधाजनक बताया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर चार फेरों के लिए 05193/ 05194 छपरा से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) तक विशेष स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को हरी झंडी दी थी। इसका संचालन प्रत्येक शनिवार छपरा से तो प्रत्येक सोमवार को उधमपुर से होता है। इस ट्रेन को दो सितंबर तक चार फेरा पूरा करने के बाद बंद हो जाना था, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे ने इस ट्रेन को समय विस्तार देते हुए 30 सितंबर तक और चार फेरे के लिए बढ़ा दिया है। इस ट्रेन को कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दोबारा समय विस्तार मिलने पर पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अशोक वर्मा, राहुल सोनी, राकेश मद्धेशिया, मुन्ना जायसवाल, धर्मनाथ गुप्ता, दिवाकर दत्त आदि ने खुशी जताई है। इन लोगों का कहना है कि इससे न केवल कश्मीर का सफर आसान होगा, बल्कि माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष लाभ मिलेगार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें