टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग में सोमवार की रात दरवाजे पर बरात आई थी। घर के लोग बरातियों के स्वागत-सत्कार में व्यस्त थे। उसी दौरान घर के अंदर रखे जेवर और 20 हजार रुपये चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
रामबर बुजुर्ग निवासी इंद्रदेव यादव के घर सोमवार की शाम उनकी नतिनी की शादी थी। बरात दरवाजे पर आने के बाद घर की सभी लोग द्वार पूजा और बरातियों के स्वागत में व्यस्त हो गए। उसी दौरान मौका पाकर घर में घुसे चोर सोने का हार, चेन और सोने की दो अंगूठी, चांदी की पाजेब सहित 20 हजार रुपये उठा ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।