फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आने वाले सात दिन तक शुष्क रहेगा मौसम

Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सात दिनों तक जिले मेें मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दृश्यता भी 200 मीटर से अधिक रहेगी। हालांकि रात के समय हलका कोहरा पड़ने के आसार हैं। पूर्वानुमान अवधि के दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 से 13 के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम विभाग की तरफ से आने वाले सात दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक मौसम का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि दिन में धूप होने की वजह से दृश्यता 200 मीटर से अधिक बनी रहेगी, लेकिन रात के समय हलके कोहरे पड़ने की संभावना है। ऐसे में किसानों को गेहूं की फसलों में जरूरत के अनुसार सिंचाई करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव होने से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को गुनगुना पीना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधित कोई भी तकलीफ होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें