फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी हुई
विज्ञापन

इस बरसात से किसानों को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। पडरौना नगर समेत जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो अभी शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
जिले में मंगलवार से ही मौसम में परिवर्तन दिख रहा है। बुधवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में पडरौना नगर समेत जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही जिले में तेज पुरवा हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि गुजरात समेत अन्य समुद्री इलाकों में आए ताउते तूफान की वजह से जिले में शुक्रवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार के बीच तेज हवा के साथ 15 से 20 एमएम बारिश होने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को खास फायदा होगा। धान की बेहन लगाने का यह उपयुक्त समय है। जिन किसानों ने बेहन लगा दिया है, उन्हें हल्की बारिश से सिंचाई का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि मौसम के इस बदलाव से गन्ना, सब्जी, धान समेत अन्य सभी फसलों को लाभ होगा। हालांकि तेज आंधी आने से आम व लीची समेत अन्य फलदार फसलों को हलका नुकसान हो सकता है, लेकिन बारिश होने से फलदार वृक्षों में लगने वाले कीट भी मर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें