फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम : दिन में धूप से राहत...शाम को गलन ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें

Tue, 06 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धूप होने पर पडरौना रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल।संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह समय से धूप निकलने के चलते सोमवार को मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब दोगुने का अंतर दिखा। दिन में समय से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत तो मिल रही है, लेकिन शाम होते ही गलन भरी ठंड बढ़ गई। वहीं दिन में ठंडी हवा चलने की वजह से बाइक सवारों को गलन भरी ठंड महसूस हुई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मौसम में इस तरह का उतार चढ़ाव आगे भी जारी रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ चलने की वजह से मौसम में नमी छाई है, जिससे गलन भरी ठंड महसूस की जा रही है।
बीते एक और दो जनवरी को धूप निकलने के बाद लगातार तीन दिन तक सुबह कोहरा और दिन में शीतलहर से लोग परेशान रहे। हालत यह थी कि रविवार को शीतलहर के चलते दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं सोमवार को सुबह करीब आठ बजे धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होकर दिन का तापमान दो 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धूप निकालने से बाजार में चहल पहल रविवार की अपेक्षा अधिक दिखी तो वहीं पार्कों में बच्चे झूलों पर झूला झूलते मिले। मगर, सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने से रात में गलन बढ़ जा रही है। पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन के समय भी ठंडी हवा चलने की वजह से धूप निकलने के बाद बावजूद बाइक सवारों को गलन भरी ठंड महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें