फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज और कल रेड अलर्ट

Sat, 27 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन ठंडा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम का अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 51 से 70 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 17 से 30 के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 5 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
पूर्वानुमान अवधि के दौरान मुख्य रूप से कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। बीते करीब एक सप्ताह से चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से जिले के लोगों का जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से जिले के कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई और शीत दिवस जैसे हालात रहे। हालांकि दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन मौसम को गर्माहट लाने में मददगार साबित नही हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जारी पूर्वानुमान में 27 और 28 दिसंबर को जिले में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है यानी जिले में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें