फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार...सुबह रहेगा कोहरा

Tue, 07 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है।जबकि, सुबह घना कोहरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी से ही कोहरे के साथ शीतलहर शुरू हो गई। अचानक बढ़ी सर्दी से लोग परेशान हो उठे। सुबह धुंध और कोहरे की चादर दृश्यता घट गई। मैदानी क्षेत्रों में 500 मीटर दूरी से भी कम दृश्यता थी। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ होने से दोपहर बाद हल्की धूप खिल रही थी, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन शाम होते ही गलन लोगों को परेशान कर रहा था।
इसी बीच सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और सुबह सात बजे ही चटख धूप खिली। इससे बीते पांच दिनों से परेशान लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप होने से सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें