फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू

Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। बाजार में बृहस्पतिवार को जर्जर विद्युत तार बदलने कार्य शुरू हो गया। इससे बाजार के लोगों को फाॅल्ट की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने कहा कि इसके लिए उर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर पहल की गई थी। इसके बाद तार बदलने का कार्य शुरू हो गया है। अवर अभियंता अरविंद त्रिगुणायक ने बताया ग्राम सभा का जर्जर विद्युत पोल व तार बदला जा रहा है। 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी बदला जाएगा। इस दौरान विद्युत संविदा कर्मी जनार्दन, शैलेंद्र, सुग्रीव, पप्पू सिंह, अरविंद कुमार चौबे, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





भंडारे के साथ शिवमहापुराण का हुआ समापन

लक्ष्मीगंज। बाजार के शिव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण व रुद्राभिषेक का बृहस्पतिवार समापन हुआ। इस मौके पर हवन-पूजन कर भंडारा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके पूर्व कथा वाचक रविंद्र शास्त्री ने शिवमहापुराण की कथा सुनाई। इस दौरान पंकज पोद्दार, योगेंद्र गर्ग, दीपक अग्रवाल, देवकीनंदन अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, श्यामबदन अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, छेदीलाल अग्रवाल, प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें