फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंद मिली पानी टंकी, ऑपरेटर बदलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रामकोला ब्लॉक के टेकुआटार में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विकास कार्यों और परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। गांव की पानी टंकी से जलापूर्ति बंद मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव लल्लन यादव को वर्तमान ऑपरेटर को कार्यमुक्त कर दूसरे ऑपरेटर की नियुक्ति करने तथा जल्द जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और आरआरसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। आरआरसी सेंटर पर कूड़ा-कचरा बिखरा मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों से घरों से निकलने वाला कबाड़ और कचरा सेंटर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कचरे का उचित निस्तारण होने के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आय का साधन भी उपलब्ध होगा। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टेकुआटार बाबू टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन, छात्र-शिक्षक उपस्थिति और सरकारी पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली। सभी कक्षाओं में जाकर करीब 40 मिनट तक बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल किए और उनकी शैक्षिक स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, रामजी गुप्ता, धीरज यादव, ओंकार नाथ, हृदयानंद, सूरज, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें