फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, दहशत

Wed, 17 Sep 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गंडक नदी के डिस्चार्ज में सोमवार से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को नदी का डिस्चार्ज बढ़ कर 1.40 लाख क्यूसेक पहुंच गया। जिससे गंडक नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नदी कहीं ठोकर से तो कहीं बांध से टकरा कर बहने लगी है। लोगों का कहना है कि अभी बरसात बाकी है और गंडक नदी के डिस्चार्ज में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो एक बार फिर बांध की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में एक बार फिर पानी छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। इसके पहले पिपराघाट स्थित नरवाजोत एक्सटेंशन के पास का किमी 0.500 से किमी 1.000 के बीच का पांच सौ मीटर का हिस्सा लगभग एक माह तक गंडक नदी के कटान के जद में रहा है। यहां नदी कटान करती हुई न केवल बांध को काफी क्षतिग्रस्त कर चुकी है, बल्कि कटान के चलते कई किसानों की फसल व उपजाऊ भूमि भी नदी के कटान की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें