हाटा। कुश्ाीनगर के हाटा कोतवाली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निवर्हन करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण अंग है। चौकीदारों की सहायता से ही पुलिस को अपने कर्तव्य का पालन करने में सहूलियत मिलती है।
दोपहर बाद आयोजित इस कार्यक्रम में कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ साथ गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। इसमें विधायक पवन केडिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी लोगों को पूरा सम्मान मिल रहा है। आज उसी क्रम में चौकीदारों को सम्मान मिल रहा है।
कार्यक्रम को एनएचएआई के आईके सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सीओ कसया ओमपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बतौर हाटा कोतवाल वेदप्रकाश राय ने किया था। इस मौके पर एसआई सुनील सिंह, निरंजन राय, कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी, चौकीदार, सत्यप्रकाश, इंद्रजीत, श्यामदयाल, समसुद्दीन, रामरती देवी, वर्फी देवी, सोना देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यास ओझा ने किया।