फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट और धमकी के मामले में वारंटी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मारपीट और धमकी देने के मामले में क्षेत्र के लवनिया निवासी स्वामीनाथ के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया ने वारंट जारी किया था। उसे मंगलवार की दोपहर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

अपहरण के केस का आरोपी पकड़ा गया

तमकुहीराज। पुलिस ने अपहरण के केस में वांछित एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को ढूढ़कर परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास किशोरी मिली है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
पाक्सो एक्ट का आरोपी दबोचा गया
कसया। कसया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सोनू कन्नौजिया निवासी धनहा उर्फ मल्लूडीह थाना कसया को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के अलावा एसआई रत्नेश कुमार मौर्य, सिपाही योगेश राय आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें