फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर नहीं शुरू होगी नई परंपरा : एडीएम

Wed, 20 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें रमजान, होलिका दहन, होली, ईद समेत अन्य त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्रा ने बैठक में होलिका दहन के समय तथा अन्य त्योहारों में आने वाली समस्या, विवादित व संवेदनशील स्थानों पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे जानकारी ली। संवेदनशील स्थलों पर उत्पन्न समस्याओं को निस्तारित करने के लिए संबंधित एसडीएम और सीओ को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी गई है। समाज में शांति व्यवस्था व सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होगी। उन्होंने नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिया। एएसपी उत्तरी रीतेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैले अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि त्योहारों को देखे हुए पुलिस सक्रिय है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी जानकारी पुलिस को दें। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, व्यास नारायण उमराव, ऋषभ पुंडीर, सीओ कुंदन सिंह, उमेशचंद्र भट्ट, जितेंद्र कॉलरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें