फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक सप्ताह में दिव्यांग शौचालय बनवाने की चेतावनी

Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई। इसमें मिशन कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले दिव्यांग शौचालय की समीक्षा की गई। बीडीओ ने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय नहीं बना तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि मिशन कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों दिव्यांग शौचालय एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाना चाहिए। एक सप्ताह के अंदर 141 प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय यूरिनल तथा फर्नीचर खरीद लिया जाए। उन्होंने अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने की हिदायत दी। कहा कि यह जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव की है। इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इस दौरान बीईओ राजेश कुमार प्रजापति, सहायक पंचायत विकास अधिकारी मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, जियाउल रहमान, अरविंद दिवाकर, मिर्जा राशिद, आशुतोष, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें