फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुले में चीनी मिल की राख रखने पर दी चेतावनी

Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बुधवार को तहसील प्रशासन कप्तानगंज की टीम ने क्षेत्र के रामकोला में एक खेत पर खुले में रखे चीनी मिल की राख और फ्रेश मड रखने पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी ने खुले में खेत में रखे चीनी मिल की राख को खुले में भंडारण नहीं करने साथ ही वैद्य कागजात दिखाने का निर्देश दिए। इस बाबत नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की शिकायत पर पहुंचकर संबंधित को चीनी मिल के राख को खुले में भंडारण नहीं करने के साथ ही वैद्य कागजात दिखाने के लिए दो दिवस का समय दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें