पडरौना। विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को थाना विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में वांछित विवेक कुमार यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बांसगाव बैरिया थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।