फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर है सरकार

Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ईसीआरपी योजना से निर्मित 50 शैय्या के फील्ड हॉस्पिटल का सोमवार को लोकापर्ण हुआ। इसमें लोगों को सरकार की तरफ से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।देवरिया सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति काफी गंभीर है। प्रत्येक व्यकित को आसानी से निशुल्क इलाज मिल सके इसके लिए सभी उपाय किया जा रहा है। कार्यक्रम को सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर, नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, चन्द्र प्रकाश यादव चमन, सत्यम शुक्ला, मनोज चौबे, पशुपतिनाथ जायसवाल, रामबृक्ष गिरी, कन्हैया शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें