पिपरा कनक। पटहेरवा पुलिस ने गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र मीठाबेल गांव निवासी राम मिलन को पुलिस ने फाजिलनगर-बघौचघाट तिराहे के पास से रविवार को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ पटहेरवा थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी पशु तस्कर है। इसके खिलाफ कई थाने में केस दर्ज है। चौराखास पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।