गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
तमकुहीराज थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने थाने में दर्ज अपहरण के एक केस में वांछित संकित उर्फ संजीत पासवान निवासी परसौना पनियहरा थाना सुगौली जिला मोतीहारी बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद