पडरौना। शनिवार की देर रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा खुर्द गांव निवासी चंदन भारती ने पारिवारिक विवाद में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदन के पिता जगरनाथ भारती ने बताया कि उनका बड़ा बेटा पत्नी मनोरमा का इलाज कराकर पांच दिन बाद अस्पताल से लौटा था। घर पहुंचते ही पत्नी और उसके बीच विवाद होने लगा। इसके कुछ देर बाद ही घर के कमरे में खुद को बंद कर फंदे से लटक कर जान दे दी। संवाद