पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित पवन उर्फ कृष्णा सोनी निवासी मोहन पट्टी कोतवली पडरौना को गिरफ्तार कर लिया। वांछित के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रामसहाय चौहान, एसआई विजयशंकर यादव, कांस्टेबल दीपचन्द चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
0
हत्या के मामले में दो वांछित दबोचे
पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित सुनील निवासी सेमरी परसौनी कोतवाली हाटा को एक महिला आरोपी के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त एक हसिया, लोहे की राड, कपड़े व मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। वांछित दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद