पडरौना। थाना कसया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कसया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप यादव निवासी मुसकुरा कटरवा नदवासराय घोसी मऊ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।