पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी पूरन छपरा गांव में बुधवार की शाम राजस्व टीम खलिहान और आबादी की भूमि पर बने घर को जेसीबी से तोड़ रही थी।
इसी दौरान एक महिला गिरते दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
गांव निवासी अम्बिका यादव का परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से गांव की सरकारी भूमि पर ईंट की दीवार और टीनशेड डालकर रह रहे थे। संवाद