फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से दीवार टूटी, पलटने से बचा

Wed, 20 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया-बांसी मार्ग पर गंभीरिया गांव में मंगलवार की भोर में गिट्टी लदा ट्रक सड़क किनारे दीवार को तोड़ते हुए पलटने से बच गया। ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और चालक को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर आई पुलिस ने चालक को अपने साथ लेकर गई और उसका इलाज कराया।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले से ट्रक गिट्टी लेकर बिहार जा रहा था कि खिरकिया-बांसी मार्ग पर गंभीरिया गांव में भोर में करीब साढ़े तीन बजे अनियंत्रित होकर ट्रक मोजीब का करीब साथ फीट दीवार को तोड़ते हुए नींव पर पहुंच पलटने से बच गया। ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि चालक रामसरता को पैर में हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर बांसी चौकी की पुलिस मौके पर आई और चालक को अपने साथ ले जाकर उसका इलाज कराया। इधर, पीड़ित मोजीब का कहना है कि करीब सात फीट दीवार को ट्रक ने तोड़ दिया है, जिससे काफी क्षति हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें