रामकोला। स्वच्छ मतदान कराने के लिए प्रशासन की तरफ से कस्बा के सभी मतदान बूथों पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई थी। यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी बूथ पर मतदाताओं की कोरोना जांच की। इसके बाद मतदाताओं ने मतदान किया। रामकोला नगर क्षेत्र में बने 73 मतदान बूथ बने थे। इन सभी बूूथों पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बूथ के गेट पर आने वाले मतदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद लोग मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंच सके। संवाद