फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी मतदान की सूचना पर हुआ हंगामा, करीब आधा घंटा बाधित रहा मतदान

Fri, 05 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार। नगर पंचायत तमकुहीराज के कोइंदी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने बूथ संख्या 18 पर बृहस्पतिवार को फर्जी मतदान की जानकारी मिलने पर कुछ देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की वजह से करीब आधा घंटा तक यहां मतदान बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज थाने के एसओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर पुन: मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज में मतदान के दौरान बूथ संख्या 18 पर फर्जी मतदान को लेकर एक एजेंट और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में नोकझोंक होने लगी। बूथ पर मौजूद भाजपा एजेंट का आरोप था कि कुछ लोग फर्जी तरीके से दो-दो बार मतदान कर रहे हैं। एजेंट ने यह बात वहां पर तैनात मतदानकार्मिकों और सुरक्षाकर्मियों को बताई, लेकिन वे लोग एजेंट के आरोप को अनसुना कर दिए।
एजेंट की सूचना पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जेपी गुप्ता और कुछ पुलिसकर्मियों में तीखी नोकझोंक होने लगी। इसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। बूथ पर हंगामा की सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज थाने के एसओ नीरज राय ने दोनों पक्षों को शांत कराकर पुन: मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान आपस में भिड़े सभासद प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिस ले गई थाने फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-पांच का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-पांच में दो सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस चार लोगों को थाने लेती गई।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या-पांच काजीपुर में बूथ संख्या-एक पर मतदान के दौरान सभासद पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक वोट मांगने को लेकर आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देखकर मतदान ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों ने इसकी सूचना पटहेरवा थाने को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस तमकुहीराज तहसील में तैनात एक लेखपाल सहित चार लोगों को थाने लेती गई। वहां मौजूद प्रत्याशियों के एजेंटों व अन्य लोगों को चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का वाद-विवाद होने पर सभी के प्रति कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि विवाद कर रहे दोनों पक्षों के चार लोगों को थाने पर बैठाया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जो दिशानिर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें