तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में बुधवार को तहसील प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कस्बा के लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनावे। कार्यक्रम को ईओ रवि पटेल, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, मुख्तार अंसारी, भृगुनाथ गुप्ता, मुकेश कुमार, सभासद बैजनाथ वर्मा, लव जायसवाल, सुभाष यादव, शैलेश कुमार मिश्र, मुन्नीलाल प्रसाद आदि ने संबोधित किया।उसके बाद रैली नगर पंचायत से निकल कर कस्बा में निकली जागरूकता रैली को पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, मालगोदाम चौक, आजाद चौक, चनरी चौराहा आदि मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान सुमित रौनियार, जयनाथ शर्मा, ब्यास निषाद, विनोद गौतम, सुधीर तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र प्रजापति, विकास कुशवाहा, रंजीत कुमार, बब्बन मिश्र, रविशंकर कुमार, अमन कुमार, गुलशन कुमार, संजय राय, धीरेंद्र राम, राजीव भारती, नर्वदेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।