फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा करेगी नवमतदाता सम्मेलन

Thu, 25 Jan 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के लक्ष्य के साधने में पूरी तरह से जुटी हुई है। समाज के सभी वर्गों को साधने के लिए तमाम अभियान और विभिन्न सम्मेलन पार्टी की ओर से कराए जा रहे हैं। पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में नव मतदाता सम्मेलन आयोजन करने जा रही है। आज से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि खड्डा विधानसभा के भागीरथी देवी इंटरमीडिएट कालेज कोटवा और गांधी इंटर कालेज खड्डा, पडरौना विधानसभा के नेहरू इंटर कालेज मंसाछापर व हनुमान इंटर कालेज पडरौना में सम्मेलन होगा। तमकुहीराज विधानसभा के आरपीएस स्कूल तरयासुजान और ब्लाक सभागार तमकुहीराज में सम्मेलन होगा। फाजिलनगर विधानसभा के ठाकुर हरिकेश प्रताप सिंह इंटर कालेज दुदही व पावानगर महावीर इंटर कालेज में सम्मेलन होगा। कुशीनगर विधानसभा के किसान इंटर कालेज साखोपार और बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज में आयोजन होगा। हाटा विधानसभा के गांधी स्मारक इंटर कालेज तथा नेहरू इंटर कालेज सुकरौली में सम्मेलन होगा। रामकोला विधानसभा के सामुदायिक भवन नगर पंचायत रामकोला और पीजी चिल्ड्रेन स्कूल कप्तानगंज में आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलईडी स्क्रीन के जरिए नए मतदाताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें