फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता जागरूकता रैली निकाली, शत-प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ

Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उसमें अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स सहित कई विद्यालयों के छात्र मौजूद रहे। 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली काे रवाना किया। रैली उसके बाद नगर के गांधी चौक होते हुए ओवरब्रिज के समीप दीवानी कचहरी के पास पहुंची जहां शपथ लेने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, बृजेश मणि त्रिपाठी, निलेष रंजन राव, राजन मिश्रा, गंधर्व उपाध्याय, रतन मंजरी, श्रवण तिवारी के अलावा एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें