फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जीते आठ गोल्ड व रजत, तीन खिलाड़ी पाए कांस्य

Tue, 07 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गोल्ड मेडल के साथ आरके बॉक्सिंग क्लब हाटा के खिलाड़ी।
विज्ञापन
पडरौना। ऑल इंडिया ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप सहारनपुर जबरआन में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आठ गोल्ड, आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन




ऑल इंडिया ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप सहारनपुर में चार व पांच मई को आयोजित सब जूनियर जूनियर बालक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुशीनगर के खिलाड़ियों ने जीते आठ गोल्ड, आठ रजत और तीन कांस्य पदक समेत 18 पदक जीत कर ऑल ओवर चैंपियन बने हैं। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में शामिल हुए आदिल खान ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, गंभीर यादव 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, यशराज मौर्या ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, यशवंत यादव ने रजत पदक, अंश बरनवाल ने 44 किलोग्राम भार वर्ग रजत पदक, अभिनंदन यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, अंश पांडेय ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है।
इसी तरह सब जूनियर बालिका वर्ग में खुशी तिवारी ने 46 किलो भार वर्ग में गोल्ड, निशु सिंह 40 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड, वैष्णवी बरनवाल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मैडल व टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी वेस्ट बॉक्सर जीताी हैं। इनके अलावा खुशी सिंह ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, प्रिया सिंह ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, शिखा गुप्ता ने सिल्वर, अफीफा ख़ान ने सिल्वर, तेजस्विनी गुप्ता ने 42 किलोग्राम भार में वर्ग ब्रॉंज, आकांक्षा कुशवाहा ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉंज, पलक कुमारी ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉंज और तूबा खान ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीत कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियाें को मिली उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी रवि निषाद, कोच पंकज गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, हाटा एसडीएम प्रभाकर सिंह, मीनू सिंह, डॉ. वीके सिंह, हाजी सादाब खान, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, राहुल गुप्त आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें