गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मकसद आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। रैली में प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी और प्रतिभागी शामिल रहे। इस दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। रैली को एसडीएम आकांक्षा मिश्र की अगुवाई में तहसील परिसर से निकाली गई, जो ब्लॉक से होकर गाजीपुर होते हुए वापस तहसील परिसर पहुंची। तहसीलदार महेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और सही जानकारी के साथ मतदान करना नागरिक का संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य है।