कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में मतदाता दिवस का आयोजन एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया की 18 वर्ष से सभी पात्र मतदाता को अधिकार है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, इस अवसर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटल व अन्य निर्वाचन कार्यों को कुशलतापूर्वक करने पर बारह बीएलओ व छः सुपरवाइजर को एसडीएम द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की।