फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान

Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चिकित्सक व कर्मचारियों ने पैदल भ्रमण कर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की जान है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारस नाथ गुप्ता, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुशील कुमार, सन्नी गुर्जर, पंकज कुमार गुप्ता, आकाश गंगवार, शैलेश तिवारी, शैलेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट सुहैल अख्तर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें