उजारनाथ। क्षेत्र के चंद्रौटा गांव में शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत लोगों को मतदान करना चाहिए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राधेश्याम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी लोगों को अपना योगदान देना होगा। इसके लिए एक जून को बूथ पर पहुंचकर मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवनीत तिवारी, पुनीत मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, गंगा तिवारी, अभिषेक तिवारी, नत्थु प्रसाद, अवधराज मिश्रा, इंद्रनारायण मिश्र, अमरनाथ मिश्र, धरनी बाबा आदि मौजूद रहे। संवाद