फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आश्वासन पर विश्व हिन्दू महासंघ का धरना समाप्त

Mon, 29 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से चल रहा धरना के दूसरे दिन तहसीलदार न
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे पर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू महासंघ के तरफ से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार की शाम समाप्त हो गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना, नायब तहसीलदार और कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान प्रशासन ने संगठन की 11 सूत्रीय मांगों पर लिखित रूप से कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर तहसील पड़रौना के प्रशासनिक अधिकारियों के सद्बुद्धि को लेकर शनिवार से ही साधु संतों की तरफ से निरंतर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं धरना संयोजक राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है। यदि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन और साधु संत इससे भू बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी कमलेश शाही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, रमाशंकर साधु, संतोष गिरी, विशुनदेव गिरी, जंगबहादुर दास, नरेंद्र मिश्रा, श्यामबदन यादव, दूधनाथ वर्मा, ब्रजबासुरी साहनी, फुलगेन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता और साधु संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें