फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विश्व बजरंग मंगल दल के अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया

Wed, 28 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 एसडीएम को ज्ञापन सौपते डाॅ. रवि राय। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के ग्रामसभा दवनहा निवासी विश्व बजरंग मंगल दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि राय ने मंगलवार को यूजीसी के नए कानून व प्रयागराज में धर्मगुरुओं के अपमान पर सोशल मीडिया पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एहतियातन सुबह करीब नौ बजे डॉ. रवि राय को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद पूरे तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। डॉ. रवि राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो में मंगलवार को सुबह 11 बजे तहसील परिसर में आत्मदाह करने की धमकी दी थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सुबह से ही उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी और यूजीसी कानून के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया।
एसडीएम आकांक्षा मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। डॉ. रवि राय की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद डॉ. रवि राय ने आत्मदाह न करने की घोषणा की, जिससे पूरे मामले का शांतिपूर्ण पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें