लक्ष्मीपुर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव की रहने वाली एक महिला की पंजाब के मोहाली में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसकी लाश पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को घर आया तो चीख पुकार मच गई। उर्मिला उम्र 42 का मौत पंजाब के मोहाली में बृहस्पतिवार के सुबह 10 बजे में एक कंपनी में काम करते समय मशीन में कपड़े फंस जाने से मौत हो गई।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बंगाली पट्टी के हरिलाल तिवारी के परिवार करीब पांच साल से पंजाब के मोहाली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। हरिलाल की पत्नी उर्मिला देवी उसी कंपनी में चार साल से काम करती थी।