फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं दिखा हिंसक जानवर, पर्चा देकर रेता क्षेत्र में जाने से किया मना

Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास रेता क्षेत्र में हिंसक जानवर की तलाश में शनिवार को वन विभाग की रेंजर अमृता चंद ने टीम के साथ काॅम्बिंग की। करीब दो घंटे तक चली काॅम्बिंग में हिंसक जानवर नजर नहीं आया। लगाए गए पिंजरे में दूसरे दिन भी बकरी नहीं बांधी गई। वनकर्मियों ने कहा कि दोबारा जानवर दिखेगा तो बकरी बांधी जाएगी। वहीं गांव वालों में जागरूकता के लिए वनकर्मियों ने पर्चा बांटा और रेता क्षेत्र में झुंड में जाने की सलाह देते हुए सतर्कता बरतने को कहा। बड़ी गंडक नदी के रेता क्षेत्र में हिंसक जानवर को शुक्रवार को गांव वालों ने देखा था। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ है, लेकिन वन विभाग का कहना है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीएफओ वरुण सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की शाम को रेता क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया, लेकिन दोबारा हिंसक जानवर नहीं दिखा। इसके चलते अभी इसमें बकरी नहीं बांधी गई है। शनिवार की दोपहर बाद रेंजर अमृता चंद अपनी टीम के साथ पहुंची और गांव वालों के साथ काॅम्बिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें