फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के भानपुर गांव के लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने गांव में हो रहे बार-बार फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या पर नाराजगी जताते हुए इस समस्या को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवी रसूल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे सुभाष यादव, साहेब हुसैन अंसारी, जाकिर हुसैन उर्फ मुन्ना, अबुल हसन, खलील अंसारी, धर्मदेव यादव, सुभाष प्रसाद, बालकिला, रमिता प्रजापति आदि ने कहा कि गांव में काफी पहले लगे बिजली तार से लोगों के घर बिजली आपूर्ति की जाती है। काफी पुराना होने के चलते गांव में लगे सभी बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते गांव के लोग लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से परेशान हैं। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र जर्जर तार और पोल नहीं बदलकर निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सरताज ने बताया कि जर्जर पड़े तार और पोल की जांच कराकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन की तरफ से मिले मंजूरी के आधार पर उसे बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें