खडडा। गंडक नदी पार के बसंतपुर, मरचहवा गांव में तेंदुआ से ग्रामीण सहमे हुए हैं। जान दाव पर लगाकर खेती कार्य के लिए जा रहे हैं। एक महिला व किशोरी पर हमले की कोशिश एवं बकरियों के शिकार करने वाले तेंदुआ को काबू में करने का प्रयास वन विभाग कर रहा है। क्षेत्र की भगौलिक स्थिति हिंसक जानवरों के पकड़ने में बाधा बना है। मरचहवा गांव की किशोरी नजमा व बसंतपुर गांव की महिला राधिका देवी पर असफल हमला करने व चार बकरियां मार डालने के बाद गांव और आसपास क्षेत्रों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है और तेंदुआ को पकड़ने प्रयास कर रहा है लेकिन यह क्षेत्र जंगलों से सटा होने और गन्ने की फसल व झाड़ियां, नाले, गड्डे, रुकावट बने हुए हैं। ग्रामीण दिलीप कुशवाहा, नंदू ,रामप्यारे भारती, रामावती,अमरनाथ बताते हैं कि खेतों में जाने में भय बना है, जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा लाने व खेती कार्य के लिए जाना पड़ रहा है। हिंसक जानवर गांव में या किनारे चले आ रहे हैं। बकरियां आसान शिकार बन रही है। रात में मवेशियों पर हमला करने की आशंका बनी हुई है।