फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानक के विपरीत कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 04 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज ब्लॉक के घोड़ादेउर के पांडेय टोला पर विधायक निधि से आरसीसी सड़क निर्माण में मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया। कहा कि लगभग 10 दिनों से रास्ता बाधित होने से दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो वे धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। गांव के कमलेश पांडेय, संतोष पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, विशाल, जयगोविंद पांडेय, पिन्टू पांडेय, राधेश्याम प्रसाद उर्फ बिट्टू सहित आदि ने बताया कि आरसीसी सड़क निर्माण के समय बगल की पट्टी जोड़ते समय दोयम दर्जे की ईंट, देसी बालू से पट्टी जोड़ दी गई। विरोध करने पर ठेकेदार ने आरसीसी ढलाई के समय बढ़िया काम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ढलाई के समय थर्ड क्वालिटी का मोरंग, गिट्टी में आधे से अधिक मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें